हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। राज्य में सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। इसमें कुल 4608359 मतदाता 459 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण हैं। शाम पांच चुनावी शोर थमते ही प्रत्याशियों ने अब डोर टू डोर संपर्क शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग ने राज्य में 7253 मतदान केंद्रों में से 1310 को संवेदनशील और 767 को अति संवेदनशील घोषित किया है।