फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्रालय अपने पास रखेगी कांग्रेस?

Fri, 21 Sep 2012 12:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी उथलपुथल से बेपरवाह यूपीए सरकार ने चेहरा बदलने का लगभग फैसला कर लिया है। अगले हफ्ते कैबिनेट में फेरबदल होने की उम्मीद है। तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद रेल मंत्रालय अब कांग्रेस के खाते में ही रखने के संकेत हैं। इस क्रम में कई बड़े चेहरे सरकार से बाहर जा सकते हैं तो कइयों को संगठन में जगह मिल सकती है, जबकि कई ऐसे है, जिन्हें संगठन के रास्ते सरकार में जगह मिलेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने भी सरकार के फैसलों को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है। लिहाजा, मंत्रिमंडल से बाहर और अंदर आने वालों की सूची तैयार होना शुरू हो गई है और अब अगले हफ्ते फेरबदल को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इस कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद को स्वतंत्र प्रभार मंत्री का दर्जा मिल सकता है। यह दोनों अभी राज्य मंत्री है।

आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल में खास बात यह हो सकती है कि ममता के सरकार से हटने के बाद उनके धुर विरोधी कांग्रेसी सांसदों को मंत्री पद का तोहफा मिल सकता है। बंगाल से सांसद दीपा दास मुंशी और अधीर रंजन चौधरी को मंत्री पद दिया जा सकता है। जबकि राज्यसभा के पूर्व उप सभापति के रहमान खान को भी कैबिनेट मंत्री पद दिया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री किरण रेड्डी की कुर्सी तेलंगाना मसले के सुलझने तक फिलहाल सुरक्षित हो गई है। वह फिलहाल मुख्यमंत्री ही रहेंगे। जबकि पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी को किसी और महकमे में ट्रांसफर करने की संभावना है। जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज को अभी राज्य की ही जिम्मेदारी संभालने दिया जाएगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के सिने स्टार चिरंजीवी को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें