फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: राजस्थान में 66.5 प्रतिशत मतदान

Sat, 13 Sep 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में शनिवार को चार विधानसभा सीटों पर करीब 66.5 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछेक छिटपुट घटनाएं जरूर हुईं, लेकिन कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी।
विज्ञापन


झुंझुंनू की सूरजगढ़ व अजमेर की नसीराबाद सीट पर करीब 7०-7० प्रतिशत तथा भरतपुर की वैर व कोटा दक्षिण विधानसभा सीट पर करीब 6१-6१ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि निर्वाचन विभाग मतदान के अंतिम आंकड़े रविवार को जारी करेगा।

उप चुनाव में 23 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनका भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। अब परिणाम के लिए 16 सितम्बर का इंतजार है। कोटा दक्षिण में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी से कांग्रेस कार्यकताओं ने बद्सलूकी की और उनकी कार पर पथराव कर कांच तोड़ दिए। भाजपा से सांसद ओम बिलड़ा सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस व आरएसी, सभी ने मिलकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


अजमेर जिले की नसीराबाद सीट पर हो रहे मतदान के बीच अजमेर दक्षिण भाजपा विधायक अनीता भदेल के पहुंचने पर कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया।

भरतपुर जिले की वैर सीट के दो मतदान केन्द्रों पर स्थानीय समस्याओं को लेकर बहिष्कार किया गया। झुंझुंनू जिले की सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर एक एजेंट ने बिना बताए मतदान चालू करवाने की शिकायत पर हंगामा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें