फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किमी से अधिक दूरी का बस सफर हुआ महंगा

Tue, 04 Dec 2012 01:14 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस में अब 40 किमी से अधिक सफर करना एक रुपये महंगा हो जाएगा। यात्रियों को दुर्घटना बीमा एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिभार के रूप में 50-50 पैसे अतिरिक्त रूप से अदा करना होगा। बढ़ा हुआ यह शुल्क शासन की मंजूरी के बाद प्रभावी होगा। उम्मीद है कि बुधवार से रेट प्रभावी होंगे और बस भाड़ा बढ़ जाएगा। वहीं इस वित्तीय वर्ष में खरीदी जाने वाली नई 600 बसें अब नये वित्तीय वर्ष बजट 2013-14 में खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों को सोमवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने मंजूरी प्रदान की है। इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रवक्ता ने की। अधिकारियों के अनुसार अब तक यात्रियों को 40 किमी तक सफर करने के लिए दुर्घटना बीमा के रूप में 50 पैसा प्रति यात्री के रेट से भरना पड़ता था, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसके बाद की दूरी के रेट में प्रति टैरिफ के आधार पर 50 पैसा प्रति यात्री के रेट से दुर्घटना बीमा को बढ़ा दिया गया है।

इसी प्रकार अभी तक सूचना प्रौद्योगिकी अधिभार के रूप में भाड़े के साथ में यात्री को एक रुपये देना पड़ता था। निगम ने इस सूचना प्रौद्योगिकी अधिभार को भी एक रुपये से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति यात्री कर दिया है। वहीं वर्ष 2012-13 में खरीदी जाने वाली 600 बसें अब वर्ष 2013-14 में खरीदी जाएंगी। निगम ने यह बदलाव आर्थिक को देखते हुए किया है। इसके अलावा कई अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव मंगलवार को शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उम्मीद है कि भाड़ा बढ़ोतरी का शासनादेश बुधवार से प्रभावी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना बीमा के नए रेट रुपये में
दूरी किमी में----------पहले---------प्रस्तावित
41-85------------------50---------1
86-100-----------------1---------1.50
101-200----------------2---------2.50
201 से अधिक----------3---------3.50

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें