फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 26 की मौत

Thu, 02 Jan 2014 08:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे से अहमदनगर जा रही राज्य परिवहन निगम की एक बस बृहस्पतिवार को एक ट्रक से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 26 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ठाणे और पुणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ठाणे से करीब 154 किमी दूर टोकावडे के पास मलशेज घाटी में यह दुर्घटना हुई। बस में 38 लोग सवार थे।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन के महाप्रबंधक (यातायात) सूर्यकांत अंबावडेकर ने कहा कि बस 400 फुट गहरी घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि 20 शवों को ओटुर गांव में रखा गया है, जबकि छह शव जुन्नार के अस्पताल में हैं।
विज्ञापन


अहमदनगर और ठाणे की सीमा पर सहयाद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित मलशेज घाट प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी जयदीप विसावे ने कहा कि ठाणे जिला मुख्यालय को दुर्घटना के बारे में सुबह 10.30 बजे सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों और बचाव कार्य से जुड़े लोगों की टीम मौके के लिए रवाना की गई। मुरबाद के तहसीलदार प्रशांत जोशी ने बताया कि घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें