फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ट्रेन से टकराई बस, 7 की मौत

Wed, 26 Sep 2012 05:54 PM IST
सीवान/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीवान जिले के चाप रेलवे फाटक के पास एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस के हावड़ा-गोरखपुर बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के वक्त क्रॉसिंग का फाटक खुला था।
विज्ञापन


टीवी चैनलों के मुताबिक एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस छात्रों को लेकर जा रही थी। इस दौरान बस हावड़ा-गोरखपुर बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में मरने वाले सभी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। हादसे के बाद उग्र भीड़ ने ट्रेन के इंजन में आग लगा दी। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें