फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए बने मकान के ढहने से 13 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक नए बने मकान के ढह जाने से 13 लोगों को मौत हो गई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस सुपरिटेंडेंट जेएल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए टेलीफोन पर बीबीसी को बताया कि यह वारदात मुगलसराय के नजदीक दुलईपुर गांव में हुई।

मकान तकरीबन एक महीना पहले ही बन कर तैयार हुआ था। मकान मालिक और उनके रिश्तेदारों के अलावा कुछ मजदूर भी उस मकान में थे, जब वह एकाएक गिर पड़ा।

मकान के मलबे में दबने से 13 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के लोग वहां पहुंच चुके हैं।

उन्होंने मृतकों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। राहत कार्य भी जारी है। प्रशासन ने कहा है कि सभी प्रभावित लोगों को पूरी मदद दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें