महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।
जबकि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग के जन संपर्क अधिकारी प्रसाद ठाकुर ने बताया कि ये घटना ठाणे के डोम्बीवली इलाके में घटी है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि राहत और बचाव कार्य जारी है।
ठाकुर ने बताया कि राहत कार्य में बाधा आ रही है क्योंकि गिरी हुई इमारत के दोनों तरफ़ इमारतें हैं और उनके बीच का फासला काफी कम है। ऐसे में, वहां मलबा हटाने के लिए जेवीसी मशीन नहीं जा पा रही है।
ये इमारत लगभग 35 साल पुरानी बताई जा रही है।