दिवंगत बलूच नेता अकबर खान बुगती के बेटे ने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ का सिर कलम करने का इनाम दो गुना कर दिया है।
तलाल अकबर बुगती ने मुशर्रफ की हत्या करने वाले को दो अरब रुपये और 200 एकड़ खेती की जमीन देने का ऐलान किया है। 2006 में मुशर्रफ के कार्यकाल के दौरान एक सैन्य अभियान में बलूच नेता की हत्या कर दी गई थी।
अकबर खान के चौथे बेटे तलाल ने इससे पहले 2010 में एक प्रेसवार्ता के दौरान मुशर्रफ को मारने वाले को एक अरब रुपये और 100 एकड़ जमीन देने की घोषणा दी थी।
जम्हूरी वतन पार्टी के प्रमुख तलाल ने कहा कि वह मानवता के खिलाफ अपराध के लिए मुशर्रफ के सिर पर यह इनाम रख रहे हैं।
पहली पाकिस्तानी-अमेरिकी महिला सुपरहीरो
रावलपिंडी में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक नेता के घर पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर तलाल ने यह नई घोषणा की। 2012 में अकबर बुगती के एक पोते ने पूर्व तानाशाह पर भी 10.1 करोड़ रुपये का इनाम रखा था।
राष्ट्रपति और सेना प्रमुख दोनों पद पर रहते हुए मुशर्रफ ने ही सैन्य ऑपरेशन का आदेश दिया था जिसमें बलूच नेता और उनके कई सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी। बुगती की हत्या के मामले में मुशर्रफ आरोपी है पर फिलहाल उन्हें जमानत मिली हुई है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)