फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के मंत्रियों ने गिनाई बजट की खूबियां

Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट के बाद सरकार के सभी मंत्री जनता को बजट की खूबियां गिनाने मैदान में उतर गए हैं। बजट के अगले दिन मंगलवार को लगभग सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपने विभाग के बजट की विस्तृत जानकारी मीड़िया के सामने रखी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मंत्रियों को यह फरमान जारी किया गया है कि वे मीड़िया के जरिए अपने विभाग की तस्वीर जनता के सामने पेश करें।

यही वजह है कि मीड़िया से दूरी बरतने वाले मंत्रियों ने भी सामने आकर बजट के बाद अपने-अपने विभाग की तस्वीर पेश की। इस कवायद में ग्रामीण विकास मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता कर कहा है कि बजट के परिणाम दुरागामी प्रभाव डालने वाले हैं। इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन


तो केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अरूण जेटली के आम बजट को आजाद भारत के इतिहास का पहला गांव एवं किसान हितैषी करार दिया है।

वहीं केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि देश के जल संकट को दूर करने के लिए आम बजट में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2019-20 तक देश के जल संसाधन के मामले में बड़ा सुधार होगा।

जनजातिय मामलों के मंत्री जुएल ओरांव ने कहा है आम बजट से वंचित लोगों की तकदीर बदलेगी। तो केंद्रीय खाद्य एवं नागरीक उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि बजट में बढ़ोत्तरी से आवश्यक वस्तुओं के दाम को निंयंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डिजिटल साक्षरता के लक्ष्य को बढ़ाने की सराहना की है। इसके अलावा बुधवार को भी सरकार के कई मंत्री मीड़िया के सामने अपने विभाग की तस्वीर पेश करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें