फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

Fri, 26 Oct 2012 08:30 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा राज्य की सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। बसपा नेता धर्मप्रकाश भर्तिया ने शुक्रवार को यहां कहा कि हमारी नेता मायावती ने गुजरात में किसी भी अन्य पार्टी से सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं करने का फैसला किया है। इसलिए पार्टी सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
विज्ञापन


बसपा ने 50 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर दी है। वर्ष 2007 में हुए चुनाव में बसपा ने 166 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। तब पार्टी कुल वोट का 2.62 प्रतिशत अपने खाते में करने में सफल रही थी। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं। 13 और 17 दिसंबर को वोटिंग के बाद 20 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें