फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता भारद्वाज मर्डर केस में पत्नी से पूछताछ

Thu, 28 Mar 2013 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता और अरबपति कारोबारी दीपक भारद्वाज के मर्डर केस में पुलिस ने उनकी पत्नी रमेश कुमारी से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रमेश कुमारी अपने पति से अलग रह रही हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रीयल स्टेट टायकून दीपक भारद्वाज (62) की मंगलवार सुबह वसंत कुंज में उनके फार्म हाउस पर दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को हिरासत में लिया था। इन लोगों पर हमलावरों को हथियार देने का आरोप है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि हमलावर सोनीपत से आए थे जहां मर्डर की योजना बनाई गई। वहीं पुलिस का दावा है कि उसने मर्डर में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि दीपक भारद्वाज की मंगलवार सुबह वसंत कुंज में उनके फार्म हाउस पर दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। डार्क ग्रे रंग की स्कोडा कार में आए तीन बदमाश शादी के लिए लॉन बुक कराने के बहाने फार्म हाउस में घुसे थे। हत्या को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए।
विज्ञापन


भारद्वाज ने वर्ष 2009 में पश्चिमी दिल्ली से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस समय वे 614 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी थे।

भारद्वाज का साम्राज्य
- 62 वर्षीय कारोबारी भारद्वाज की रियल एस्टेट, होटल और एजूकेशन सेक्टर में अच्छी पैठ थी। भारद्वाज का द्वारका में शिक्षा भारती नाम से मशहूर स्कूल है जबकि उनकी योजना दो और स्कूल खोलने की थी। हरिद्वार में उनकी एक टाउनशिप भी है जबकि दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर नितेश कुंज होटल कॉम्प्लेक्स के नाम से उनका होटल है।

- भारद्वाज वर्ष 2009 में पश्चिमी दिल्ली से बसपा के टिकट पर महाबल मिश्रा और जगदीश मुखी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। वे तीसरे नंबर पर रहे थे। उस समय वे 614 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी थे।

- एक वेबसाइट के अनुसार उन पर दो मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक धोखाधड़ी का है।

- आर्य समाज के अध्यक्ष भारद्वाज के छोटे बेटे नितेश की शादी अभिनेता शाहरुख खान की साली से हुई है।

- एक मैगजीन के अनुसार, भारद्वाज पहले दिल्ली सरकार में स्टेनोग्राफर के तौर पर कार्य करते थे। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट की तरफ रुख किया। कॉरपोरेट घरानों के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण कर उन्होंने अपना भाग्य चमकाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें