फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान ने दो एएसआई की हत्या कर की खुदकुशी

Fri, 06 Sep 2013 12:37 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के एक जवान ने दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की हत्या और एक अन्य को घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


यह घटना बृहस्पतिवार को असम के धुबरी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाथी चार बॉर्डर पोस्ट सुबह करीब 10.30 बजे हुई।

प्रभाकर मिश्रा नाम के जवान ने अधिकारियों और साथी को अपनी सर्विस गन से शूट करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। सीनियर अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल ले जाते वक्त मिश्रा की मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हमले में एएसआई रैंक के अधिकारी बाबू लाल और सुरेंद्र की मौत हो गई जबकि कांस्टेबल ओम प्रकाश घायल हो गया है। हालांकि हमले के कारण अब तक पता नहीं चल सके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मिश्रा तनावग्रस्त था और उसकी अधिकारियों से बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अधिकारियों पर बंदूक तान दी थी। पिछले कुछ महीनों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पंजाब और राजस्थान में इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें