फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट में फिर मार-काट, 340 अंक लुढ़का

Wed, 21 Aug 2013 09:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये की लगातार गिरावट का खामियाजा शेयर बाजार को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार और रिजर्व बैंक के कदमों की नाकामी के बाद गिरावट के नए रिकार्ड छू रहे रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निराशाजनक माहौल के चलते बुधवार को सेंसेक्स 340.13 अंक का गोता लगाकर 18 हजार से नीचे चला गया।

बुधवार को सेंसेक्स 11 माह के निचले स्तर 17,905.91 अंक पर आ गया।

वहीं, रुपया लुढ़कता हुआ 64.54 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया। आखिर में रुपया पिछले सत्र के मुकाबले 86 पैसे कमजोर होकर 64.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


वहीं निफ्टी भी 98.90 अंक या 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ 5,302.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। रैनबैक्सी लैब, जेपी पावर, हिदुंस्तान जिंक, सेसा गोवा के शेयरों में 12.79 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

रुपये का निकला दम, बाजार बेदम

इस बीच रुपया भी कोई अच्छी खबर नहीं दे रहा। सरकार के तमाम उपायों के बावजूद रुपया बुरी तरह पस्त हो गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 63 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया था।
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को 63.30 रुपये प्रति डॉलर की रिकॉर्ड गिरावट के बाद यह पिछले स्तर के मुकाबले 148 पैसे गिरकर 63.13 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें