ब्रिटेन के बर्मिंघम में दिनदहाड़े एक सिख पर कथित तौर पर नस्लीय हमला करने का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो फुटेज में एक सिख को बुरी तरह पीटते दिखाया गया है। पुलिस ने इंटरनेट पर अपलोड इस वीडियो को जब्त कर लिया है। साथ ही पीड़ित से सामने आने का आग्रह किया है।
वीडियो में बर्मिंघम की सड़क पर पीड़ित पर हमलावर घूसों और लात से बुरी तरह पीटता दिखाई दे रहा है, जबकि पीड़ित हमले से अपने चेहरे को बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा घटना स्थल पर काफी लोग जमा हैं, लेकिन कोई भी उसकी सहायता के लिए कोई आगे नहीं आता।
वीडियो के दूसरे फुटेज में पीड़ित घायल होने के बाद झुका हुआ दिख रहा है। संदिग्ध नस्लीय वारदात के खिलाफ सोशल मीडिया पर सवाल भी दागे जा रहे हैं कि तमाशबीन खड़े लोग पीड़ित को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?