ग्वालियर में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। एक भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। भाई के कृत्य के बाद बहन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना अंतर्गत एक भाई ने मंगलवार देर रात अपनी विवाहिता बहन के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ भाई की शिकायत लेकर थाने पहुंची।
आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए उसके साथ अभद्रता की। हालांकि पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि थाने से आने के बाद वह बच्चों को लेकर सो गई।
जब सुबह सात बजे वह उठी तो देखा कि उसकी बड़ी बहन फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है।