फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने बहन पर कसीं फब्तियां तो भाई ने की हत्या

Fri, 25 Jan 2013 10:20 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बहन पर फब्तियां कसने पर एक युवक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बात का खुलासा हत्या के आरोप में पकड़े गए कपिल बत्रा ने किया है। पुलिस उसके फरार सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त करुणाकरन ने बताया कि 19 जनवरी को निरंकारी मैदान में एक युवक का शव मिला था। उसकी हत्या गला घोंट कर हुई थी। उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी अंकित गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने अंकित गुप्ता के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस को सर्विलांस से पता चला कि कपिल बत्रा भी घटना के समय अंकित के साथ मौजूद था। पुलिस ने कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि अंकित उसकी बहन पर फब्ती कसता था। इस बात को उसने जावेद से बताया।
विज्ञापन


जावेद ने अंकित की हत्या करने की योजना बनाई। 19 की रात अंकित के साथ उन लोगों ने शराब पी और खाना खाने के बाद निरंकारी मैदान के पास पहुंचे। जहां उन लोगों ने रबर के तार से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने कपिल के पास से अंकित का मोबाइल फोन और वह तार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें