चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) का चुनाव निशान तय कर दिया है। पार्टी ‘झाड़ू’ के सिंबल पर दिल्ली विधान सभा चुनाव में ताल ठोंकेगी।
विज्ञापन
पार्टी के तौर पर पंजीकृत होने के बाद यह ‘आप’ का दूसरा बड़ा राजनीतिक कदम है। निशान पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी का कहना है कि झाड़ू मौजूदा राजनीतिक गंदगी को साफ करने में अहम भूमिका अदा करेगा।