फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जोड़ा जाएगा सरकार और संगठन में टूटा संवाद

Fri, 02 Nov 2012 12:44 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भ्रष्टाचार और महंगाई की वजह से लोगों में बनी खराब धारणा को दुरुस्त करने में जुट गई है। अगले लोकसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले अब कांग्रेस आत्ममंथन की राह पर चल पड़ी है। पार्टी ने सबसे पहले संगठन और सरकार के बीच पटरी से उतरा संवाद एक  बार फिर कायम करने का काम किया है। पार्टी हाईकमान ने इस मकसद के लिए बाकायदा संवाद बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी के आला नेता और मंत्री बचे डेढ़ साल में सरकार के कामकाज का एजेंडा तय करेंगे। यह बैठक दिल्ली से सटे सूरजकुंड में होगी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और महंगाई की बदनामी में झुलसी सरकार की छवि सुधारने की चुनौती कांग्रेस के सामने खड़ी हो गई है। आर्थिक सुधारों की गाड़ी को टॉप गीयर में लाकर सरकार ने विकास का मुद्दा तो उठाया है। मगर सामाजिक और बुनियादी ढांचे में विकास की गति अभी भी सुस्त है। लिहाजा, इस क्षेत्र को तेज रफ्तार देने के लिए बाकायदा संगठन और सरकार के बीच टूटे संवाद को जोड़ने की कोशिश की गई है।

पार्टी के अंदर एक धड़े का मानना है कि सरकार संगठन की बात सुनती नहीं है। मनमोहन सरकार के मंत्री मदमस्त होकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही चुनाव घोषणा पत्र के कई बड़े वायदों को अभी तक मूर्त रूप नहीं दिया गया है। इससे आगामी चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पार्टी के एक नेता ने कहा कि 2009 लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े दिग्गजों की राय के बाद बना था और इसका फायदा चुनाव में हुआ था। मगर इसे मूर्त रूप देने में सरकार ने अभी तक कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

वहीं कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि संवाद बैठक का एजेंडा मौजूदा राजनीतिक मुद्दों, चुनाव घोषणा पत्र में बचे वायदों को पूरा करने और आर्थिक चुनौती के मसले पर आधारित होगा। बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के साथ ही कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें