फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के राजघराने से आई गुड न्यूज, केट ने दिया बेटी को जन्म

Sat, 02 May 2015 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के निवासियों और वहां के राजघराने को जिस दिन का इंतजार था, वो आखिरकार आ ही गया। केट ने ब्रिटेन के समयानुसार 8 बज कर 34 मिनट पर बेबी गर्ल को जन्म दिया। यह जानकारी ब्रिटेन राजघराने ने अपने टि्वटर एकाउंट से दी।
विज्ञापन


मिडेलटन के जन्म लिए बच्चे का वजन 8 ओंस है। यह बेबी गर्ल प्रिंस विलियम और केट मिडेलटन का दूसरा बच्चा है। इससे पहले जुलाई 2013 में प्रिंस जार्ज का जन्म हुआ था।

राजघराना है खुश

बच्चे के जन्म की सूचना महारानी एलिज़ाबेथ समेत शाही परिवार के सभी सदस्यों को दे दी गई है और सभी नए मेहमान के आने की ख़बर से सभी बहुत खुश हैं। बच्ची का नाम अभी तय नहीं किया गया है और अगले कुछ दिनों में तय होगा।इससे पहले, केट मिडलटन ने लिंडो विंग के उसी सेंट मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने जुलाई 2013 में प्रिंस जॉर्ज को जन्म दिया था।
विज्ञापन

बच्चे के नाम पर लगाये गए कयास

राजघराने के नये मेहमान के नाम के बारे में पहले से ही बहुत कयास लगाये जा रहे थे। बच्चे के नाम और वह लड़का होगा या फिर लड़की इसके लिए बाकायदा सर्वे भी कराये गये थे। पूरे ब्रिटेन में इस पर खूब सट्टेबाजी हुई। राज परिवार के दूसरे बच्चे को लेकर पूरे ब्रिटेन में खासा जश्न का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें