माकपा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पार्टी की हार के बाद पाकिस्तान में पटाखे छोड़े जाने की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-राजग की हार पर पूरे भारत में पटाखे फोड़े जाएंगे। करात ने शाह पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि शाह ने तीसरे दौर के मतदान के बाद एक रैली में कहा था कि अगर गलती से भी भाजपा बिहार में हारी तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे। शुक्रवार को पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी इसी तरह की टिप्पणी की।