फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: महज सात दिनों में गिरा पुल

Sun, 31 Aug 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी की उपधारा पर 25 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल शुक्रवार को बह गया।
विज्ञापन


करीब 80 मीटर लंबे इस बसघट्टा पुल का निर्माण सात दिन पहले ही पूरा हुआ था। पुल के चार में दो स्पैन शुक्रवार को बह गए।

पुल का निर्माण दिसंबर 2013 में शुरू हुआ था और अप्रोच पथ बनने के बाद इसी वर्ष इसका उद्घाटन होना था। इस हादसे से बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की साख पर सवाल उठने लगे हैं।

रामनगर में भी साढ़े दस करोड़ की लागत से मसान नदी पर हाल ही में बने पुल का अप्रोच पथ नदी के कटाव से ध्वस्त हो गया।

इस मामले में पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें