शादी होने के बाद दूल्हा कोहबर में पहुंचा तो नशे का सुरूर उसके सिर चढ़कर बोलने लगा। यह पता चलते ही दुल्हन और घर की महिलाएं नाराज हो गईं। गुस्साए घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया।
इसके बाद 12 घंटे तक चली पंचायत के बाद दूल्हे के पिता ने शादी का खर्च वापस करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बारातियों को मुक्त किया गया। यह घटना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 मई की रात की है।
सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी महाराजगंज थानाक्षेत्र के युवक के साथ तय थी। 14 मई की शाम को धूमधाम से बारात आई। बारातियों की खूब आवभगत की गई। जश्न के माहौल में शादी हुई। सिंदूरदान के बाद दूल्हा कोहबर में पहुंचा तो उसने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।