रविवार को आगरा के एक मैरिज होम में शादी समारोह में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन का मूड बिगड़ गया। उसने लहंगा पसंद नहीं आने पर शादी से इनकार कर दिया। वरमाला तोड़कर फेंक दी। दुल्हन के तेवर देख बारातियों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद संदेश भिजवाया कि उसे शादी नहीं करनी है।
दूल्हा पसंद नहीं है। वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। पुलिस का हस्तक्षेप भी काम न आया। फिर पंचायत हुई, मगर दुल्हन जिद पर अड़ी रही। बाद में वधू पक्ष दहेज का सामान समेटकर चले गए।
नाई की मंडी क्षेत्र के रहने वाले चांदी कारीगर की शादी फिरोजाबाद की युवती से छह माह पूर्व तय हुई थी। वरपक्ष ने बताया कि रविवार को सुबह लगन सगाई का कार्यक्रम हुआ। रात को नाई की मंडी से बारात मैरिज होम पहुंची।