फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए पुलिसवाले, 36 सस्पेंड

Thu, 11 Apr 2013 07:34 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में मुंबई पुलिस के 36 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। ये लोग एक अवैध इमारत के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो कैमरे में कैद कर लिए गए थे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने इन सभी को संस्पेंड के करने के आदेश जारी कर दिए। ये सभी पुलिसकर्मी कुर्ला के नेहरू नगर पुलिस थाने से संबद्ध हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता कासिम शेख ने नौ मार्च से 26 मार्च के बीच अलग-अलग समय पर इनके घूस लेते वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक शामिल हैं।
विज्ञापन


मामला ठक्करबापा शरणार्थी शिविर (कुर्ला पूर्व) का है जहां प्रकास नेवले नाम का शख्स बिना नगर निगम की स्वीकृति लिए अपने घर की मरम्मत करा रहा था। मरम्मत कार्य की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम ने उसे नोटिस दिया जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया।

बाद में पुलिस ने उससे मरम्मत कार्य चालू रहने देने के एवज में घूस की मांग की। पुलिसकर्मियों द्वारा घूस मांगे जाने पर प्रकाश नेवले के मित्र कासिम खान ने इसे कैमरे में कैद करने की ठानी।

तय समय पर जब पुलिस वाले तकरीबन 45 हजार रुपये घूस के रूप में ले रहे थे तभी कासिम ने इसे अपने खुफिया कैमरे पर कैद कर लिया।

बाद में कासिम खान ने इसका वीडियो जोन चार के डीसीपी लखमी गौतम और मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह को उपलब्ध कराया। राज्य सरकार ने इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें