वाराणसी के सिगरा इलाके के एक युवक और युवती की सात साल की मोहब्बत के परवान चढ़ने में मजहब की दीवार आड़े आ गई। युवती के इस्लाम धर्म न कबूलने पर युवक ने उससे प्रेम संबंध तोड़ दिया और धमकाने लगा।
युवती ने उसे मनाने की खासी कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माना तो शनिवार को वह सिगरा थाने पहुंची। घंटो चली पंचायत के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी लल्लापुरा निवासी तौफीक रजा अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
युवती का आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही उससे लगभग चार लाख रुपये ऐंठे और उसकी स्कूटी भी रख ली।
सिगरा इलाके के एक मिष्ठान कारोबारी की बेटी और सामाजिक संस्था की सचिव का लल्लापुरा निवासी तौफीक रजा से वर्ष 2009 की जनवरी में संपर्क हुआ।