फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाली का पैसा लड़कियों पर लुटाना चाहता था बिचौलिया

Sat, 16 Feb 2013 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सौदे का नया 'क्वात्रोक्की' गुइडो राल्फ हैश न गिरफ्तारी से डरता था और न कानून से। इटैलियन जांच एजेंसी उसके पीछे पड़ी थी, लेकिन उसे भरोसा था कि वह कभी गिरफ्तार नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


हैश और उसके सहयोगी कार्लो गैरोसा को भरोसा था कि उनकी गिरफ्तारी हुई तो वे जज को भी घूस देकर बच निकलेंगे। एक बार गैरोसा ने जज बनकर मजाक में हैश से पूछा, 'डील से तुमने 10 से 15 मिलियन यूरो कमाए हैं, इसका क्या करोगे?'

हैश ने ढीठाई से जवाब दिया था, 'मैं इसे बैलिरीना (बैले नर्तकियां) और शैंपेन पर खर्च करूंगा।' इटैलियन जांच एजेंसी ने 19 नवंबर 2012 को हुई दोनों की इस बातचीत को रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन


इटैलियन जांच एजेंसी ने अगस्ता वेस्टलैंड के अधिकरियों और बिचौलियों की बातचीत के जो दस्तावेज कोर्ट को सौंपे है उससे जाहिर होता है कि पुलिस बेखौफ ये अय्याशी भरी जिंदगी जी रहे थे।

यों हुआ हेलीकॉप्टर डील का खुलासा
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक हैलीकॉप्टर डील का ये खुलासा फिनमेकानिका में सीईओ पद के लिए मचे घमासान और इटली सरकार में हुए बदलाव के कारण हो पाया। हेलीकॉप्टर सौदे का मामला 2003 में शुरू हुआ और फरवरी 2010 में परवान चढ़ा। इस दौरान 2004 में केंद्र सरकार बदली और एनडीए की जगह यूपीए सत्ता में आ गई।

इसी समय एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी ने वायु सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला और 2007 में रिटायर हो गए। 2007 में ही रक्षामंत्री प्रणब मुखर्जी ने पद छोड़ा ओर एंटनी बैठे।

इस बीच इटली में चले राजनीतिक घटनाक्रम के कारण सौदे में नया मोड़ आ गया। वहीं फिनमेकानिका में भी उत्तराधिकार की जंग छिड़ गई। कंपनी ने फ्रांसेस्को गार्गुआंगलिनी की जगह गियूसेप्पे ओरसी को सीईओ बनाया गया। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

सौदे के समय इटली में सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार थी। उनकी गठबंधन सरकार में शामिल धुर दक्षिणपंथी पार्टी लेगा नोर्ड पर आरोप था कि इस सौदे मे एक बड़ी दलाली इस पार्टी को मिली थी।

बर्लुस्कोनी की सरकार बदल गई और मारियो मोंटी की सरकार बनी। इस सत्ता परिवर्तन के साथ ही मामले का भंडाफोड़ हो गया। फिनमेकानिका के सीईओ गियूसेप्पे ओरसी से खार खाए एक शख्स लोरेजा बोर्गोग्नी ने पूर्व सीईओ की शह पर हेलीकाप्टर सौदे मे दलाली खाए जाने की पोल खोल दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें