फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुस्ना का कमाल, बीपीएससी पास करने वाली अकेली मुस्लिम महिला

Tue, 20 Aug 2013 06:49 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मुस्लिम महिला जो अपने प्यार को पाने के लिए घ्ार छोड़ कर चली गई थी। बिहार पीएससी की परीक्षा में पास होने वाली अकेली मुस्लिम महिला बन गई है।
विज्ञापन


30 वर्षीय हुस्ना आरा बिहार पीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अकेली मुस्लिम हैं। जन्म से हिंदू राजन झा को पाने के लिए हुस्ना ने अपना घ्ार छोड़ दिया था। हुस्ना आरा 969 लोगों की सूची में अकेली मुस्लिम महिला हैं।

हुस्ना ने बिहार पीएससी की परीक्षा हिंदी साहित्य और राजनीतिक विज्ञान विषयों से दी थी। हुस्ना की ओवर ऑल्ा रैंक 407 है।

हुस्ना ने परास्नातक की पढ़ाई पटना से की है। इस समय हुस्ना जेएनयू में रसियन स्टडीज विभाग से एमफिल कर रही हैं।

हुस्ना जल्द ही ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर बन जाएंगीं। हुस्ना ने कहा कि बिहार पीएससी में मेरी सफलता समाज में एक अच्छा संदेश देगी कि अंतरधार्मिक होने वाली शादियों से कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन


हुस्ना ने कहा कि राजन से शादी करने के बाद बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस कारण हम दोनों को बिहार छोड़ना पड़ा। इसके बाद हम दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की।
विज्ञापन


राजन इस समय जेएनयू के सेंट्रल एशियन स्टडीज से पीएचडी कर रहे हैं। राजन ने बताया कि उनके माता-पिता ने हमारी शादी को स्वीकार कर लिया है। वहीं हुस्ना के माता-पिता ने अभी भी उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें