अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जन्म से ही किडनी और गर्भाशय नहीं होने की बात पता चलने के बाद एक युवती ने आत्महत्या कर ली। वह इस बात को लेकर कुछ दिनों से काफी निराश थी जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली।
कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय युवती कानपुर के सुभाष नगर की रहने वाली थी। एक दिन अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां चांज के दौरान डॉक्टर ने युवती की अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
जब युवती की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आई तो सभी लोग हैरान हो गए। रिपोर्ट के मुताबकि युवती के शरीब में एक किडनी और गर्भाशय नहीं था। इस बात की जानकारी जब युवती को हुई तो वह काफी परेशान हो गई। परिजनों के अनुसार वे लड़की का मनोबल बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते थे लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो गई।