फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का पर छिछोरी हरकत करने वालों को दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या विराट कोहली का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फेल होने की वजह बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि जिस तरह से विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में एक बनाकर आउट हुए उसके बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का विराट कोहली की गर्लफ्रेंड हैं और वो सिडनी में खेले गए सेमीफाइनल में टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची थी। लेकिन विराट के फेल होने और टीम की हार का खामियाजा अनुष्का को उठाना पड़ा।

ट्विटर समेत दूसरी सोशल साइट्स में अनुष्का को लेकर ऐसी टिप्पणियां की गई, मानो अनुष्का ही इस हार की दोषी हैं। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स उन पर किए। उन्हें 'पनौती' तक कहा गया।
विज्ञापन

प्रियंका बोली...'बंद करें ये अनादर'

इधर, अनुष्का पर की जा रही टिप्पणी के खिलाफ आखिरकार खेल जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स सामने आए। उन्होंने हार के लिए अनुष्का को दोषी मानने से इंकार करते हुए ऐसी सोच वालों को अपने विचार बदलने की बात कही।

अनुष्का का बचाव करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अपने दोस्त को चियर करने आई गर्लफ्रेंड पर सिर्फ इसलिए इल्जाम लगाया जा रहा है क्योंकि वो मैच देखने पहुंची। बहुत बुरी बात है ये...इस अनादर को बंद करें।

So horrible to c a supportive girlfriend being lynched for a game she just watched!!Stop with the disrespect! #StillBleedBlue @AnushkaSharma— PRIYANKA  (@priyankachopra) March 26, 2015


वहीं बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री बिपाशा बसु के ट्वीट पर गौर करें तो उन्होंने लिखा कि पूरा देश एक टीम का समर्थन कर सकता है। मगर टीम के एक सदस्य की गर्लफ्रेंड नहीं कर सकती है, क्या ये सही है?

Whole nation can support the team but a team member's girlfriend can't ?!?!?! Really!!!— Bipasha Basu (@bipsluvurself) March 26, 2015

अभिषेक भी आए बचाव में

अनुष्का के बचाव में अभिषेक बच्चन भी आए। उन्होंने अनुष्का लेकर किए जा रहे ट्वीट पर कहा कि ये ऐसे लोग हैं जिनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी हो नहीं सकती।

@anirbanblah @AnushkaSharma these are the type of people who will never have wives or girlfriends.— Abhishek Bachchan  (@juniorbachchan) March 26, 2015

फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर भी अनुष्का के बचाव में उतरे। उन्होंने ऐसे कमेंट्स करने वालों पर निशाना साधा।

The venom with which Anushka Sharma is being targeted after India's defeat is not only shocking but also disgusting. Guys, get a life #shame— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) March 26, 2015

फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ टीवी स्टार्स ने भी अनुष्का पर की जा रही टिप्पणी पर नाराजगी जताई। टीवी एक्टर करन बोहरा ने अनुष्का के बचाव में ये टिप्पणी की।

@AnushkaSharma kudos 4 standing by ur man and doing what any person in love would do.Respect Spit on da faces ofthose who make fun of that.— Karanvir Bohra  (@RealKVB) March 26, 2015
विज्ञापन

खेल जगत से भी मिला सपोर्ट

जहां एक ओर बॉलीवुड और टीवी स्टार अनुष्का के समर्थन में नजर आए। वहीं खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके सपोर्ट में आवाज बुलंद की। इस मामले में टेनिस स्टार सानिया के ट्वीट को देखें तो उन्होंने कहा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को हार का जिम्मेवार ठहराना बेहद गलत है।

सानिया ने कहा कि ऐसा क्यों समझा जाता है कि एक महिला किसी को सपोर्ट करने या फिर उसे मजबूत बनाने के बजाय उसका ध्यान भटकाती है।

Blaming and joking bout Anushka??cz a woman can ONLY be a distraction and not a strength? Wht bout d other times we won or Virat made a 100?— Sania Mirza (@MirzaSania) March 26, 2015


इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी सामने आए। अनुष्का का बचाव करते हुए गांगुली ने कहा कि आखिर अनुष्का ने क्या गलत किया है? वो उसी तरह से एक क्रिकेट मैच देखने के लिए गई जैसे परिवार के सदस्य और दूसरे खिलाड़ी जाते हैं। कोहली के प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेवार ठहराना गलत है। ये लोगों की अपरिपक्वता है।

गांगुली यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि अगर दो लोग प्यार में हैं तो उसमें गलत क्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें