आगरा में एक समाजवादी पार्टी के नेता के बॉडीगार्ड पर दो महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार समाजवादी नेता अभिनव शर्मा के बॉडीगार्ड ने एक्टिवा से जाते समय उन्हें आंख मारी।
बॉडीगार्ड की इस हरकत के बाद महिलाओं ने अभिनव शर्मा की गाड़ी बीच सड़क में ही रोक दी। इसके बाद महिला अपने मोबाइल से उनकी मर्सिडीज कार की तस्वीरें खींचने लगी।
महिला का दावा है कि बॉडीगार्ड ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। जिसके बाद महिला गुस्से में आग बबूला होकर उनकी गाड़ी पर चढ़ गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी।