फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में पुलिस स्टेशन के पास धमाका, 15 जख्मी

Sun, 28 Jul 2013 10:50 PM IST
गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के गुवाहाटी में रविवार रात पुलिस स्टेशन के पास हुए एक ग्रेनेड धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। इस हमले के पीछे उल्फा उग्रवादियों का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रेनेड हमला गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित व्यस्ततम पलटन बाजार पुलिस स्टेशन के पास रात करीब 7:55 बजे हुआ।

कामरूप (मेट्रो) डिप्टी कमिश्नर आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया, हमले में छह लोग घायल हुए। इसमें से दो पुलिस के होमगार्ड भी हैं। ग्रेनेड से हमला उस वक्त हुआ जब पुलिसकर्मी जीएस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे।'

छह घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अग्निहोत्री ने कहा कि हम हमले की जांच कर रहे हैं लेकिन घटना स्थल से मिले इनपुट उल्फा की ओर इशारा कर रहे हैं। असम में सक्रिय उल्फा स्वतंत्रता दिवस के आसपास अक्सर धमाके करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें