फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल की पाइप लाइन में ब्लास्ट, 14 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गेल (भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड) की रिफाइनरी में पाइप लाइन में विस्फोट हुआ है। बीबीसी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 14 लोगों के मरने की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में आस-पास के कुछ घरों के जलने की भी खबर है। हालांकि कुछ निजी समाचार चैनलों में 15 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

खाली कराए गए आस-पास के गांव

गेल की पाइप लाइन में विस्फोट सुबह करीब 6 बजे हुआ। ‌हादसे के बाद आस-पास के गांवों को खाली कराया गया। गेल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

दमकल की करीब 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

गेल के चेयरमैन बीसी त्रिपाठी, ongc के चेयनमैन बीसी सर्राफ और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडु पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ घटनास्थान की ओर रवाना हो गए हैं।

प्रधान ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। जांच इस बात की भी की जा रही है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे और क्या इसमें कोई साजिश तो नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें