फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के चांदनी चौक में धमाका

Fri, 30 Aug 2013 03:20 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के चांदनी चौक में धमाका हुआ है। धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस विस्फोट से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर एक जिंदा बम भी मिला है। इस इलाके में बड़ा बाजार है और साथ ही एक मॉल भी है।

वहां पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जिंदा बम की जांच-पड़ताल की और उसे वहां से ले गए। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर यह विस्फोट ताकतवर होता, तो काफी नुकसान हो सकता था।

बम शॉपिंग मॉल के सामने फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के पास रखा गया था। धमाका होने के बाद इलाके में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते का कहना है कि जो धमाका हुआ, वह काफी कमजोर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें