फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के बाद देशभर में एक और कीर्तिमान की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अब भाजपा पौधारोपण के मामले में भी विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक विकास की योजनाओं से जोड़ने की पीएम मोदी की पहल को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के जरिए पौधारोपण सप्ताह मनाने का कार्यक्रम तैयार हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार 17 से 25 अगस्त तक देशभर में पौधारोपण सप्ताह मनाया जाएगा। पार्टी का फोकस खासतौर से गंगा किनारे बसे गांवों पर होगा।
विज्ञापन

नमामि गंगे की तर्ज पर अभियान

नमामि गंगे अभियान के तहत केंद्र सरकार ने भी गंगा किनारे तरह-तरह के वृक्ष लगाने का निर्णय लिया है। इस अभियान से जुड़े एक नेता ने बताया कि वे इस पौधारोपण अभियान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करेंगे।

एक दिन में सर्वाधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड कायम करने की पार्टी की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के निचले स्तर तक के नेता इस दिन एक-एक वृक्ष लगाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें