फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा को पछाड़ यूपी में बजेगा बीजेपी का डंकाः सर्वे

Fri, 26 Jul 2013 05:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी राजनीतिक दल कोई मौका नहीं चूकने चाहते। लेकिन इस बीच एक ऐसा सर्वे आया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी को खुशी से उछलने की तीन वजह मिल सकती हैं।
विज्ञापन


सीएसडीएस सीएनएन आईबीएन इलेक्शन ट्रैकर सर्वे के मुताबिक भाजपा उत्तर प्रदेश में सबसे आगे निकल जाएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बहुत आगे रहेगी जबकि राजस्थान में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी।

सर्वे की मानें, तो जुलाई में लोकसभा चुनाव होने की सूरत में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 29-33 भाजपा के खाते में जाएंगी, जबकि 2009 में वह केवल 10 सीटों तक पहुंच सकी थी। उसका वोट शेयर भी 18 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिल्ली के 'सिंहासन' पर कब्जे के लिए 'मोदी' की रणनीति

इसके अनुसार समाजवादी पार्टी 23 से 17-21 सीटों पर सिमट आएगी, कांग्रेस 21 सीटों से लुढ़ककर 11-15 पर आ जाएगी और 2009 में 20 सीटें जीतने वाली बसपा भी 14-18 सीट तक ही पहुंच पाएगी।

अब बात करें मध्य प्रदेश की, तो भाजपा 2009 में 16 सीटें अपने नाम करने के बाद इस बार 21-25 तक पहुंच जाएगी और कांग्रेस 12 से सिमटकर 2-6 पर आ जाएगी। यहां भी भाजपा का वोट शेयर 7 फीसदी बढ़ने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 8 फीसदी का नुकसान होगा।

घट गई है नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता

सर्वे में शामिल तीसरा राज्य है राजस्थान। अगर इसी महीने यहां आम चुनाव होते, तो सर्वे के अनुसार 20 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार केवल 10-14 सीट मिलेंगी, जबकि 2009 में केवल 4 सीटें जीतने वाला भगवा दल 10-14 पर पहुंचकर उसे कड़ी टक्कर देगा।

तीनों राज्यों में सबसे दिलचस्प तस्वीर उत्तर प्रदेश पेश कर रहा है। राज्य के सबसे ताकतवर राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को माना जाता है, लेकिन सर्वे उनके लिए बुरी खबर लेकर आया है।

इसके अलावा इस राज्य को बेहद अहम मानने वाली कांग्रेस के लिए भी तस्वीर अच्छी नहीं है, क्योंकि इसमें संभावना जताई गई है कि वह चौथे पायदान पर सरक सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें