फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए देश भर से 'लोहा' लेगी भाजपा

Fri, 14 Jun 2013 01:55 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी और जदयू से दरकते रिश्ते के बावजूद भाजपा अब नरेंद्र मोदी को देशभर में उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पार्टी सरदार पटेल की लौह प्रतिमा के लिए गांव-गांव से कृषि औजार के तौर पर इस्तेमाल हो चुके लोहे को एकत्रित करने संबंधी मोदी का यह अभियान किसी गांव से शुरू करना चाहती है।

इसके तहत मोदी अब जल्दी ही गांवों की ओर रुख करेंगे। भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी मोदी के इस अभियान की रूपरेखा तैयार कर रही है।

मोदी को देशभर में उतारने के लिए भाजपा ने उनकी ही ‘लौहपुरुष सरकार बल्लभ भाई पटेल की लौह प्रतिमा’ के लिए कृषि औजारों के रूप में इस्तेमाल हो चुके लोहे को एकत्रित करने की योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर सरकार पटेल के जन्मदिन 31 अक्तूबर से 26 जनवरी तक चलेगा, लेकिन मोदी का अभियान इससे पहले भी शुरू हो सकता है।

भाजपा चाहती है कि यह अभियान उत्तर प्रदेश के किसी गांव से शुरू हो ताकि मोदी के आने से उत्तर प्रदेश में हाशिए पर पड़ी पार्टी में जान फूंकी जा सके। लेकिन पार्टी को इसका खतरा भी नजर आ रहा है।

भाजपा को आशंका है कि ऐसा करने से कहीं गुजरात के लोग नाराज न हो जाएं कि उनका मुख्यमंत्री दूसरे राज्य को तवज्जो दे रहा है। इसलिए जगह को लेकर भाजपा दुविधा में है।

पार्टी की चुनाव प्रबंधन कमेटी मोदी के इस अभियान को तैयार करने में जुट गई है। इससे पहले पार्टी के 17 से 22 जून तक के जेल भरो आंदोलन में भी भाजपा मोदी को खासतौर पर उतारेगी।

शहरी क्षेत्रों खासतौर पर मध्यम वर्ग के बीच मोदी की लोकप्रियता को देख भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में इनसे ज्यादा उम्मीदें हैं, इस क्षेत्रों की 150 सीटों में से लगभग 100 सीटें कांग्रेस के पास हैं।

अब मोदी के लौह अभियान को गांवों में जनाधार बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस अभियान के तहत मोदी गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कायम कर सकेंगे।
विज्ञापन


सरदार पटेल के नाम पर शुरू होने वाले इस अभियान को सांप्रदायिक भी नहीं कहा जा सकेगा। इसलिए अब पूरी भाजपा मोदी के लौह अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तैयार हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें