फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा BJP का नाम!

Sat, 28 Dec 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने क्रिकेट के मैदान से सियासी छक्का मारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 11 जनवरी से देशभर में ‘खेलेगा युवा जीतेगा भारत’ थीम पर क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


11 फरवरी तक चलने वाला यह टूर्नामेंट विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। भाजपा इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहती है। पार्टी ने युवा इकाई को इसका जिम्मा सौंपा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरचरण शैले ने बताया कि देश के प्रत्येक जिले से 16-16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सभी मैच 20-20 ओवरों के होंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट को जिला, राज्य और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले के लिए देश को छह जोन में बांटा गया है। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले धर्मशाला में होंगे।

भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी मुकेश गौड़ ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमों को 500 रुपये देकर चार जनवरी से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। गुड़गांव में टूर्नामेंट के लिए तीन ग्राउंड बुक कराए जाएंगे।

प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि ‘खेलेगा युवा जीतेगा भारत’ टूर्नामेंट स्वामी विवेकानंद को नमन करने के लिए खेला जाएगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा यह टूर्नामेंट गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें