फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एएमयू, जामिया और जेएनयू को बंद कराना चाहती है भाजपा'

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रकरण में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु और पाकिस्तान के पक्ष के नारे लगाने वाले भाजपा के एजेंट हैं।
विज्ञापन


इन एजेंटों ने पहले कैंपस में नारेबाजी की और अब इल्जाम दूसरों पर लगा रहे हैं। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि जेएनयू सेक्युलर शैक्षिक संस्था है।

भाजपा जो बात कह रही है उसकी जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की भाषा जेएनयू पर नहीं चलेगी। भाजपा जेएनयू को बंद करवाना चाहती है। जैसा एएमयू के साथ हुआ, जामिया के साथ हुआ, वही जेएनयू के साथ होने जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शिक्षा का केसरियाकरण करना चाहती है भाजपा

भाजपा की कोशिश एजूकेशन पैटर्न को बदलना है। भाजपा शिक्षा का केसरियाकरण करना चाहती है। अगर दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को शिकस्त नहीं मिली होती तो भाजपा अब तक देश का नक्शा बदल चुकी होती।

गौरतलब है कि 10 फरवरी को जेएनयू कैंपस में एक कार्यक्रम के दौरान अफजल गुरु और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिना किसी को जानकारी दिए अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंच गए। ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि एक उद्योगपति के कहने पर नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान से पाकिस्तान गए थे। पूंजीपति चाहता है कि अफगानिस्तान से एक पाइप लाइन पाकिस्तान होते हुए हिंदुस्तान तक आ जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें