फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी क्यों कर रही है शुभ मुहूर्त का इंतजार?

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में नरेंद्र मोदी की लहर का दावा करने के बावजूद भाजपा दिल्ली के तख्त के चुनावी संग्राम के लिए ज्योतिष और शुभ मुहूर्त के अनुसार ही कदम आगे बढ़ा रही है। देशभर में चुनावी शंखनाद कर चुकी भाजपा को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने के लिए अब नवरात्र का इंतजार है।
विज्ञापन


नवरात्र आगामी सोमवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र अगले हफ्ते आएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली कमेटी इस घोषणापत्र को तैयार कर रही है।

घोषणापत्र से पहले भाजपा केंद्र की यूपीए सरकार और कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी। उसके बाद घोषणापत्र जारी होगा, बाद में फिर विजन डॉक्यूमेंट-2025 जारी किया जाएगा। इसे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाली कमेटी तैयार कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा में सब कुछ मुहूर्त देखकर

खास बात यह है कि चुनाव प्रचार में सबसे आगे चल रही भाजपा चुनावी घोषणापत्र जारी करने में कांग्रेस से पिछड़ गई है, हालांकि पार्टी नेता निर्मला सीतारमण ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषणापत्र जारी हो जाने की पूरी संभावना है।

बहरहाल, ज्योतिष के अनुसार चुनावी रणनीति पर अमल कर रही भाजपा ने इससे पहले सूर्य देव के उत्तरायण होने पर ही मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए ‘वोट के साथ एक नोट’ मांगने का अभियान शुरू किया था। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मकर संक्रांति को ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ अभियान का शुभारंभ किया था।

इसी तरह भाजपा ने इस बार का चुनावी वॉर रूम अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बनाया है।
विज्ञापन

भाजपा में वॉर रूम का मिथक

पार्टी का मानना है कि जब भी वॉर रूम पार्टी मुख्यालय में बनाए गए तब उसे चुनावी सफलता मिली है। हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी पार्टी मुख्यालय में ही वॉर रूम बनाया गया। इसमें तीन राज्यों में भाजपा को जीत हासिल हुई।

जबकि इससे पहले 1998 और 1999 के वॉर रूम भाजपा मुख्यालय में बनाए गए और भाजपा दोनों ही चुनाव जीती थी। वहीं, 2009 में वॉर रूम अनंत कुमार तथा 2004 के चुनाव में वॉर रूम प्रमोद महाजन के सरकारी आवास पर बनाया गया था।

इस दौरान भाजपा ये दोनों ही चुनाव हार गई थी। इस मिथक को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने विधानसभा के बाद अब लोकसभा के लिए भी वॉर रूम पार्टी मुख्यालय में बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें