फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे हटने को तैयार नहीं बुजुर्ग, मोदी-शाह से मोर्चे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की हार पर पार्टी की लानत-मलामत करने वाले भाजपा के बुजुर्ग नेता कार्रवाई की धमकी से विचलित नहीं हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा हमला बोलने वाले ये नेता फिलहाल मामले को गरमाए रखना चाहते हैं। नई रणनीति के मुताबिक पार्टी के अन्य बुजुर्ग नेता बारी-बारी से अलग-अलग समय में हमला बोलेंगे। इसके बाद भी पार्टी नेतृत्व की ओर से सकारात्मक संकेत न मिलने पर नए सिरे से बड़ा हमला बोलेंगे।
विज्ञापन


मोदी-शाह समर्थक नेताओं का मानना है कि पार्टी की बुजुर्ग सेना की पहली कोशिश शाह को फिर से अध्यक्ष न बनने देने की है। इनकी रणनीति को भांपते हुए समर्थक खेमा भी चौकन्ना है। बुजुर्ग सेना की ओर से साझा बयान के बाद लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा का नेतृत्व पर तो मोदी-शाह समर्थक सांसद भरत सिंह का बुजुर्ग सेना पर हमला बताता है कि यह खींचतान लंबे समय तक जारी रहने वाली है।

खास बात यह है कि विवाद के चरम पर पहुंचने के बावजूद संघ ने सार्वजनिक तौर पर खुद को मामले को सुलझाने से दूर रखा है। यह भी कहा जा रहा है कि नतीजे आने केतुरंत बाद भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के संघ प्रमुख मोहन भागवत पर सीधे हमले से संघ नाराज है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बढ़ती जा रही बगावती फौज

फिलहाल बुजुर्ग खेमे की निगाहें नेतृत्व से नाराज चल रहे अन्य नेताओं की चुप्पी टूटने पर भी है। अगर साझा बयान पर इन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो निकट भविष्य में यह सेना एक बार फिर से मोदी-शाह पर निशाना साध सकती है। पार्टी में मोदी और शाह समर्थकों का मानना है कि बुजुर्ग सेना किसी कीमत पर बतौर अध्यक्ष शाह को नया मौका नहीं देना चाहती। इनकी रणनीति शाह की जगह किसी अन्य को इस पद पर बैठा कर पार्टी में फिर से महत्व पाने की है।

भाजपा के अंदर बगावती तेवर अपनाने वालों की सूची लंबी होती जा रही है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने कहा है कि पार्टी, कार्यकर्ताओं को नौकर न समझे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह राज्यसभा से सांसद नहीं हैं। उन्हें जनता ने चुना है और वह जनता की राय रखते हैं। उन्होंने कहा है, मैं चाहता हूं कि पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी तय हो। मैंने कभी नहीं कहा कि अगर मैं बतौर मुख्यमंत्री प्रचारित किया जाता तो परिणाम कुछ और होता। ये मीडिया द्वारा कही गई बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें