फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटकः 13 विधायकों को बर्खास्त करने की मांग

Mon, 28 Jan 2013 12:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में राजनीतिक संकट गहरा गया है। भाजपा के 13 विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर केजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है।
विज्ञापन


पार्टी ने मांग की है कि 13 विधायकों का इस्तीफा जल्द स्वीकार किया जाए। वहीं, भाजपा ने जवाबी हमला करते हुए बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण 13 बागी विधायकों की बर्खास्तगी के लिए विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया के समक्ष याचिका दायर करेगी।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने इन 13 विधायकों के इस्तीफे से इनकार किया है। इन विधायकों ने भाजपा छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया है।

ये विधायक कल अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं। इन विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक की शेट्टर सरकार संकट में मानी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें