फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से पहले चीन क्यों गए हैं भाजपा के ये नेता?

Sun, 16 Nov 2014 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा नेता चीन की यात्रा कर दोनों देशों के बीच रिश्तों की जमीन तैयार करेंगे। 15 से 22 नवंबर तक की अपनी यात्रा में भाजपा नेताओं का दल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके विचारों का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी की यात्रा से पहले भाजपा प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन के साथ कड़वे अनुभवों से सबक लेते हुए भाजपा ने मोदी के दौरे से पहले अपने नेताओं के दल को भेजने का निर्णय लिया है। ताकि वह चीन सरकार के मन में पक रहे भारत के प्रति भाव का अंदाजा लगा सकें।

13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की कमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को सौंपी है।
विज्ञापन

चीनी नेताओं को मोहने की दी गई टिप्स

चीन गए नेताओं को पार्टी एवं सरकार के मंत्रियों ने पूरी समझदारी बरतने की नसीहत दी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन नेताओं से कहा है कि वे चीन के नेताओं से चर्चा में पीएम मोदी के उठाए सकारात्मक कदमों पर ही चर्चा करें।

चीन के साथ उठाए गए सकारात्मक कदमों की चर्चा कर कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को मोहने की भी टिप्स दी गई है। वहीं भाजपा महासचिव राम माधव ने अपने नेताओं से कहा है कि वे चीन के नेताओं से आर्थिक एवं सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करने की बात करें।

प्रतिनिधिमंडल में कोश्यारी के अलावा तरुण विजय, भोला सिंह, हरीश द्विवेदी, सलिल कुमार विश्नोई भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें