प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा नेता चीन की यात्रा कर दोनों देशों के बीच रिश्तों की जमीन तैयार करेंगे। 15 से 22 नवंबर तक की अपनी यात्रा में भाजपा नेताओं का दल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके विचारों का अध्ययन करेगा।
पीएम मोदी की यात्रा से पहले भाजपा प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन के साथ कड़वे अनुभवों से सबक लेते हुए भाजपा ने मोदी के दौरे से पहले अपने नेताओं के दल को भेजने का निर्णय लिया है। ताकि वह चीन सरकार के मन में पक रहे भारत के प्रति भाव का अंदाजा लगा सकें।
13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की कमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को सौंपी है।