कर्नाटक की 28 सीटों में से 18 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। आठ सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर जेडीएस भी बढ़त बनाए हुए है।
वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का वोट शेयर भी सबसे ज्यादा है। उसे 43.5% वोट शेयर मिला है। इस मामले में कांग्रेस ज्यादा पीछे नहीं है और उसे 40.8 प्रतिशत वोट शेयर मिला है।
बैंगलोर साऊथ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार जीत गए हैं। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नंदन नीलकेणी को हार मिली है।
बेल्लारी से श्रीराममुलु आगे चल रहे हैं और शिमोगा से येदियुरप्पा नी जीत हासिल कर ली है।
पिछले साल मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था और दक्षिण भारत में अपनी पहली सरकार गंवानी पड़ी थी।
साल 2009 के चुनावों में बीजेपी को 19, कांग्रेस को छह और जनता दल सेक्युलर को तीन सीटें मिली थीं। दो उप-चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़कर आठ हो गई थी।