फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल'

Thu, 10 Oct 2013 12:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दावे के दावे की हंसी उड़ाते हुए कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सत्ता में आना तो दूर 100 का आंकड़ा भी पार नहीं होगा।
विज्ञापन


पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा कि आगामी आम चुनाव में कांग्रेस 100 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। ऐसे में राहुल समेत कांग्रेस को सत्ता में लौटने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए।

तीसरे मोर्च के गठन की सुगबुगाहट पर भाजपा ने कहा कि यह प्रयोग असफल रहा है। वेंकैया ने कहा कि यह मोर्चा मृग
मरीचिका जैसा है, यह मोर्चा काल्पनिक है। पहले भी यह प्रयोग बुरी तरह से विफल हो चुका है।

उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे का झंडा उठा रहे मुलायम सिंह वही नेता हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पहले तो ममता बनर्जी के साथ मिलकर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार मैदान में सिर्फ नरेंद्र मोदी ही हैं। इसके अलावा वेंकैया ने कांग्रेस पर आंध्र प्रदेश के लोगों को बांटने का आरोप भी जड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को बांटने की बजाए लोगों को ही बांट दिया।

कांग्रेस ने ठीक से होमवर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से तेलंगाना के पक्ष में रही है, लेकिन पार्टी का मानना है कि सीमांध्र के लोगों की बात भी सुनी जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश के मामले से ऐसे निपट रही है, जैसे यह उसका आंतरिक मामला हो। तेलंगाना को लेकर दूसरे दलों पर आरोप लगा रही कांग्रेस को पहले अपनी राय बतानी चाहिए, क्योंकि  उसके नेता अलग-अलग सुरों में बोल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें