फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस की भाड़े की गुंडा ब्रिगेड है आप'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा कर पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात कर ‘आप’ के चुनाव निशान झाड़ू पर प्रतिबंध लगाने और उसे विदेश से मिले चंदे की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

'व‌िदेशी ताकतों के हाथ में खेलते हैं केजरी'

आयोग का दरवाजा खटखटाने के बाद पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने आप को कांग्रेस की भाड़े की गुंडा ब्रिगेड करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम चुनाव में भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए आप के रूप में गुंडा ब्रिगेड का इस्तेमाल कर रही है।

इस दौरान लेखी ने आप को विदेशी ताकतों के हाथों खेलने वाला माओवादी भी करार दिया। बीते बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर आप और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी हिंसक झड़प हुई थी।

आप के कार्यकर्ता गुजरात में अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें