फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगों पर मोदी से माफी मांगे कांग्रेस'

Sat, 28 Dec 2013 12:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला जासूसी कांड में जांच आयोग गठित करने से नाराज भाजपा ने सियासी हमले तेज करते हुए कहा है कि गुजरात दंगों पर क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस को मोदी से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली के सिख विरोधी दंगों से लेकर मुंबई और भागलपुर समेत देशभर में हुए दंगों की याद दिलाते हुए भाजपा ने कांग्रेस से पूछा कि आखिरकार उसे गुजरात के 2002 के दंगे ही क्यों याद आते हैं।

पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अकेले गुजरात में ही कांग्रेस के शासन में विभिन्न दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। गुजरात में वर्ष 1969 के दंगों में 667 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


इसके बाद 1985 में 20, 1986 में 110,  1987 में 62, 1990 में 219, 1992 में 441 और 1993 के दंगों में 116 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि 11 साल से नरेंद्र मोदी के खिलाफ घृणा का अभियान चला रही कांग्रेस को अब अदालत के फैसले के बाद उनसे माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि दिल्ली के सिख दंगों से लेकर गुजरात, यूपी समेत देश के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस शासन में हुए दंगों में कितने लोगों को सजा हुई। गुजरात के 2002 के दंगों में बड़ी संख्या में लोगों को सजा हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार राज्यों की चुनावी हार से कांग्रेस ने सबक नहीं सीखा है। अब उसे लोकसभा चुनाव में भी हार दिखाई देने लगी है, इसलिए वह बौखला गई है।

मोदी को क्लीन चिट मिलने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जावडेकर ने कांग्रेस का एजेंट करार दे दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि वह मोदी को जितना प्रताड़ित करेगी वे राजनीतिक तौर पर उतने ही ऊपर उठेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें