फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 20 को आ सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची 20 सितंबर को जारी करेगी। आगामी शनिवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद करीब तीन दर्जन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


इस बीच पार्टी चौधरी बीरेंद्र सिंह को भी चुनाव मैदान में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके अलावा माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में हर हाल में अपने दम पर सरकार बनाने की रणनीति के तहत अब वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।

उल्लेखनीय है कि पार्टी ने 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में नेताओं के रिश्तेदारों से परहेज बरता था। इस सूची में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने बेटे, राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी और राज्य के सांसद अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में नाकाम रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

चौधरी बीरेंद्र सिंह को उतार सकती है भाजपा

पहली सूची में नेताओं के रिश्तेदारों के नाम पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी को ही जगह मिल पाई थी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 20 सितंबर को होगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हालांकि कई दौर की बैठकों में सूबे की बाकी बची सभी 47 सीटों पर विस्तार से चर्चा हो गई है, मगर उस दिन तीन दर्जन उम्मीदवार ही घोषित किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि कृष्ण पाल गुर्जर के बेटे और राव इंद्रजीत सिंह की बेटी का नाम दूसरी सूची में शामिल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस भी 19 या 20 सितंबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर सकती है। बीते एक पखवाड़े में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दर्जनों बैठकें हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें