फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तारीफ के बाद भाजपा ने राहुल पर बोला बड़ा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट में गुजरात के जमीन अधिग्रहण मॉडल की प्रशंसा के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी को असत्य का सौदागर करार दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि गुजरात की जमीन अधिग्रहण नीति के बारे में फैलाई गई झूठ का उन्हीं की सरकार ने पर्दाफाश कर दिया है।

भाजपा ने अपने पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर करार देने वाले सोनिया गांधी के चर्चित बयान के तर्ज पर ही राहुल को असत्य का सौदागर करार दिया है।

टॉफी मॉडल पर जमकर हमला क‌िया

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीयल प्रोमोशन एंड पॉलिसी (डीआईपीपी) के लिए तैयार की गई एक रिपोर्ट के संदर्भ में कहा कि हर रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष टॉफी मॉडल के बारे में बात करते हैं।

उनके मुताबिक एक रुपये में एक टॉफी मिलती है लेकिन गुजरात में एक रुपये में जमीन दी जाती है। लेकिन राहुल अब कहां हैं। उनकी अपनी सरकार ने कहा है कि गुजरात में जमीन अधिग्रहण की नीति शानदार है।
विज्ञापन

गुजरात के मॉडल को बताया शानदार

डीआईपीपी की रिपोर्ट में गुजरात के जमीन अधिग्रहण मॉडल को शानदार बताया गया है। सीतारमन ने कहा कि मंच से आप ऐसी बातें करते हैं जो आपकी ही सरकार से मेल नहीं खाती। चुनाव प्रचार के दौरान आप मंच से झूठ बोलते हैं।

उनका भाषण लिखने वाले इस बारे में उन्हें नहीं बताते। कांग्रेस पार्टी को झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात को लेकर जनता को भ्रमित किया जाता रहा है, चाहे वह कुपोषण का मामला हो या फिर मुठभेड़ का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें